सावित्री ठाकुर ने बताया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का ऐतिहासिक महत्व

खबर रफ्तार, देहरादून : दून मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह अधिनियम केवल एक कानून नहीं है, बल्कि देश के भविष्य को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम है। इससे महिलाओं के आत्मविश्वास और सम्मान में वृद्धि होगी और उन्हें समाज में और अधिक सशक्त स्थान मिलेगा।

सावित्री ठाकुर ने कहा कि लंबे समय से देश इस कानून का इंतजार कर रहा था। उन्होंने बताया कि 2014 के बाद से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों में महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। अब यह अधिनियम महिलाओं को केवल मतदाता तक सीमित नहीं रखेगा, बल्कि नीति निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि यह कानून संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की मजबूत उपस्थिति और आवाज को बढ़ाएगा। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि अवसर मिलने पर साधारण पृष्ठभूमि के लोग भी बड़े पदों तक पहुंच सकते हैं।

कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा कि यह अधिनियम समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की आवाज को और अधिक प्रभावशाली बनाएगा तथा देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला साबित होगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours