रुद्रपुर की पहली सबसे छोटी नेत्रदाता बनी साक्षी गगनेजा

खबर रफ़्तार, रुद्रपुर : अफसोस, 20 वर्ष की साक्षी अब हमारे बीच में नहीं है, लेकिन उसकी आंखें 2 लोगों के जीवन में रोशनी दे गईं। रुद्रपुर की सोढ़ी कॉलोनी निवासी नीरज गगनेजा की सुपुत्री एवं वसुंधरा ग्रुप के एमडी उज्जवल गगनेजा की भतीजी साक्षी का आकस्मिक निधन हो गया। साक्षी व्यापारी नेता बॉबी टुटेजा की भी भतीजी है। उसके आकस्मिक निधन के बाद पिता ने बड़ा हृदय करते हुए नगर की नेत्रदान संस्था ‘ सोचो डिफरेंट ‘ से संपर्क किया। इसके बाद सीएल गुप्ता आई बैंक मुरादाबाद की टीम द्वारा सफलतापूर्वक साक्षी का नेत्रदान लिया गया। साक्षी खुद तो नहीं बच पाई लेकिन 2 लोगों के जीवन में उजियारा कर गई। दिवंगत आत्मा को एलायंस सोसायटी, व्यापार मंडल गदरपुर, भारत विकास परिषद श्री सनातन धर्म सभा, पंजाबी महासभा, हेल्प टू अदर सोसायटी, पूर्व पार्षद गुरदीप गाबा, समाजसेवी संजय ठुकराल आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

You May Also Like

More From Author