बाहर से मुर्गी फार्म अंदर बनती थी कच्‍ची शराब, फार्म में नहीं मिली मुर्गी-कई लीटर शराब पकड़ी

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, हरिद्वार: पथरी क्षेत्र के शाहपुर में मुर्गी फार्म की आड़ में कच्ची शराब का एक अड्डा पकड़ में आया है। आबकारी विभाग की टीम में छापा मार कर 100 लीटर कच्ची व पक्की शराब और हजारों लीटर लाहन बरामद किया है। जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर देहात क्षेत्र में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

मुखबिर से सूचना मिलने पर शाहपुर गांव में एक मुर्गी फार्म पर छापा मारा गया तो अंदर कच्ची शराब और लाहन बरामद हुआ। फार्म मुर्गी पालन के बजाय शराब का अवैध धंधा चलाया जा रहा था। अभी तक की पड़ताल में अनिल, सुनील, कृष्ण और नीटू के नाम सामने आए हैं। बताया कि अनिल और नीतू सगे भाई हैं। जबकि सुनील और कृष्णा आपस में सगे भाई हैं। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours