ख़बर रफ़्तार, दिल्ली : उपनेता पद हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने पंजाब के मुद्दे उठाने में विफलता के आरोपों पर सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर जवाब दिया। उन्होंने लिखा है कि यह एक छोटा सा ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है।
राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा और पार्टी के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। आरोपों के जवाब राघव चड्ढा सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर दे रहे हैं। रविवार को एक बार फिर राघव चड्ढा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह पंजाब के मुद्दों को सदन में उठाते हुए नजर आ रहे हैं।

+ There are no comments
Add yours