14 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

आंगबाड़ी कार्यकत्रियों का दूसरे दिन भी सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन जारी

ख़बर रफ़्तार, किच्छा:  आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सेविका मिनी कर्मचारी संगठन ने अपनी विभिन्न चार सूत्रीय मांगों को लेकर सभी कार्यों का बहिष्कार कर आंगनबाड़ी केंद्रों में ताले लगा दिए। मांगों को लेकर उन्होंने इंदिरा गांधी खेल मैदान में धरना प्रदर्शन किया। कार्यकत्रियों का कहना था कि मांगों पर सरकार का निर्णय नहीं लिये जाने तक आंगनवाड़ी कार्यक्रम का एवं बीएलओ डड्ढूटी का बहिष्कार किया जाएगा। कार्यकर्ती सेविका मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से प्रेषित किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतनमान प्रतिदिन 600 किया जाए तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के रिटायरमेंट पर 200000 का प्रावधान रखा जाए। मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का शीघ्र उच्चीकरण किया जाए तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गोल्डन कार्ड जारी किया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को संबोधित करते हुए शाहजहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ती जिला संगठन महामंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा उनसे बेतहाशा कार्य लिया जाता है तथा उचित मानदेय भी नहीं दिया जा रहा है।

पहले सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को किराए पर चलाने हेतु आदेश दिए थे जिसके तहत सभी केंद्र किराए के मकान पर शिफ्ट कर दिए गए किंतु सरकार द्वारा 6-6 महीने और साल साल भर में किराया अवमुक्त किया जाता है जबकि मकान मालिक द्वारा किराए की वसूली प्रत्येक माह आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों से कर ली जाती है।

इस पर भी सरकार द्वारा किराया मकान मालिक के खातों में डालने के आदेश से आंगनबाड़ी केंद्रों को संचालित करने में खास दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से संगठन के जिला मीडिया प्रभारी कुसुम लता, धन्ना देवी, विमला रावत, उन्नति, अनीता, सुदेश सेठिया, गीता पाठक, प्रियंका यादव, सरिता, मंजू, नीतू रानी, नीतू सिंह, सरिता पथ, रिचा सक्सैना, रत्ना कुशवाहा, गीता जोशी, पिंकी,हेमा, शशि बिष्ट, रामवती, शांति बिष्ट, मंजू थापा, भगवती थापा थे।

ये भी पढ़ें…सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन का एलान, बोले- साथ मिलकर लड़ेंगे लोकतंत्र बचाने की लड़ाई

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here