खबर रफ्तार, हरिद्वार: शारदीय कांवड़ मेले के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। कल से 15 फरवरी हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर भारी वाहन बंद रहेंगे।
शारदीय कांवड़ मेले के लिए पुलिस ने यातायात रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। पांच फरवरी की सुबह आठ बजे से 15 फरवरी की रात 12 बजे तक यातायात डायवर्जन प्रभावी रहेगा। इस दौरान हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि रूट प्लान जारी करते हुए सभी अधीनस्थों को इसका सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
– सिडकुल, देहरादून और ऋषिकेश की ओर से आने वाले वे भारी वाहन जिन्हें बिजनौर, मुरादाबाद या नैनीताल की ओर जाना है, उन्हें हरिद्वार, रुड़की, मुजफ्फरनगर होते हुए अपने गंतव्य तक भेजा जाएगा। वापसी भी इसी मार्ग से होगी।
यहां रहेगी जीरो जोन और वन-वे व्यवस्था
– पोस्ट ऑफिस तिराहा से हरकी पैड़ी, भीमगोड़ा बैरियर से हरकी पैड़ी तक जीरो जोन रहेगा। शिवमूर्ति से देवपुरा चौक तक विभिन्न मार्गों पर वन-वे ट्रैफिक रहेगा। भीड़ बढ़ने पर चंडी चौक, शिवमूर्ति, तुलसी चौक और बिल्केश्वर तिराहे से ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
– ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा के लिए विशेष डायवर्जन रहेगा। देहरादून/ऋषिकेश से आने वाले ऑटो-सप्तऋषि बैरियर से वापस ज्वालापुर, कनखल, जगजीतपुर और बीएचईएल क्षेत्र से आने वाले ई-रिक्शा को निर्धारित तिराहों से लौटा दिया जाएगा।

+ There are no comments
Add yours