पोकलैंड मशीन से, कटी कर्मचारी की अंगुलियां

खबर रफ्तार , देहरादून:मालदेवता के आपदाग्रस्त गांव बोंठा में पोकलैंड मशीन से काम करते एक कर्मचारी रघुवीर की दो अंगुलियां मशीन में आने से कट गई। उसे कोरोनेशन अस्पताल लाया गया। जहां पर ईएमओ डा. दीपक गहतोड़ी की टीम ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। वहीं वरिष्ठ रिकंस्ट्रक्टिव एवं बर्न सर्जन डा. कुशन एरन ने उसकी दो घंटे तक सर्जरी की। टीम में वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी गीता नेगी और हीरा कंडारी, ब्रदर नितेश और कर्मचारी पवन शामिल थे। पीएमएस डा. शिखा जंगपांगी ने टीम की तत्परता पर उनकी सराहना की।

You May Also Like

More From Author