खबर रफ़्तार, गोरखपुर: नाराज लोगों ने हत्या के विरोध में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और सड़क जाम कर दी। सूचना पर प्रशासकि अधिकारी के साथ पुलिस और पीएसी की टीम मौके पर पहुंची है।
पिपराइच क्षेत्र के जंगल धूषण महुआ चापी में बीती रात गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई है और एक युवक घायल हो गया। मंगलवार की सुबह नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस पर पथराव करने लगे। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों को चोट आई है।
