पौड़ी : गोशाला के समीप कंचे खेल रहे 11 साल के एक बच्चे को गुलदार ने बनाया निवाला

ख़बर रफ़्तार, देहरादून:  पौड़ी जिले के विकास खंड खिर्सू के ग्राम पंचायत ग्वाड़ में एक 11 साल के बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। गोशाला के समीप कुछ बच्चे कंचे खेल रहे थे। इसी दौरान एक गोली कुछ दूर चली गई।

अंकित सिंह (11) पुत्र राकेश सिंह गोली लेने गया। तभी झाड़ी में घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। साथी बच्चों के शोर मचाने पर परिजन भी पहुंचे और घायल को बेस अस्पताल श्रीनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें…हादसे वाले सिलक्यारा सुरंग में बिछाए जा रहे ह्यूम पाइप, निर्माण के लिए सावधानी के साथ कदम बढ़ा रही संस्था

हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया। लोगों में दहशत के साथ ही आक्रोश है।

You May Also Like

More From Author