खबर रफ़्तार, अल्मोड़ा: चौखुटिया विकासखंड के कोटुड़ा टेड़ागांव से निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य निकिता ने क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पद पर जीत हासिल की है। निकिता 21 साल की है। निकिता को 456 वोट मिले है।
अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया ब्लाक के क्षेत्र पंचायत की सीट कोट्यूड़ा ताल सीट से निकिता ने 21 वर्ष की उम्र में जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 41 मतों के अंतर से हराया है। निकिता की जीत के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। कोट्यूड़ा ताल सीट से निकिता को 456 वोट मिले है। उनकी प्रतिद्वंद्वी निशा को 415 मत प्राप्त हुए हैं। 14 मद रद्द हुए।
अल्मोड़ा। निकिता का कहना है कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में लड़कियां कुछ भी कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि राजनीति में महिलाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। प्रत्येक महिला और युवतियों को राजनीति में आना चाहिए।
