Uttarakhand: डेढ़ साल के बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचला… हुई दर्दनाक मौत

खबर रफ़्तार, हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां थाना बहादराबाद के शांतरशाह चौकी क्षेत्र के गांव में ट्रैक्टर से कुचलकर डेढ़ साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वहीं, इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर फरार हो गया।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेंन्द्र सिंह डोबाल ने जानकारी दी है की बहादराबाद थाने के शांतरशाह चौकी के गांव हलवाहेड़ी में एक घटना हुई है। जिसमे इसी गांव  का रहने वाला खुर्शीद नामक व्यक्ति के ट्रेक्टर की चपेट में आने से डेढ़ साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हुई है। इस घटना की सूचना पर पुलिस के तुरंत मामले का संज्ञान लिया। मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। संबंधित मामले में आवश्यक जानकारी जुटाई। साथ ही पुलिस कार्रवाई में ट्रैक्टर ट्राली को सीज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक हादसे में मृत बच्चे को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों का आरोप है कि खनन के ट्रैक्टर लगातार गांव में आवाजाही करते है। इसके चलते आए दिन हादसे होते रहते है।

 

You May Also Like

More From Author