सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; मां गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे

ख़बर रफ़्तार, हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस शुभ अवसर पर श्रद्धालु तड़के चार बजे से ही हरकी पैड़ी सहित अन्य गंगा घाटों पर पहुंचकर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।

तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने जानकारी दी है कि सोमवती अमावस्या के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। बताया कि इस दिन स्नान-दान के कार्य अत्यधिक पुण्यदायी माने जाते हैं। वहीं धार्मिक मान्यता के अनुसार गंगा में स्नान करने से व्यक्ति को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और उसके द्वारा जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही इस दिन पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे कर्मकांड भी विशेष रूप से संपन्न किए जाते हैं।

पुरोहित ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे हैं। इसके चलते हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। वहीं इस भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इस दौरान प्रशासन की ओर से भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के व्यापक उपाय किए गए हैं ताकि स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

Also read-  चमोली जिले के नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाला ;आरिफ देर रात बिजनौर से गिरफ्तार

You May Also Like

More From Author