अब लोगों को खूंखार बंदरों से मिलेगी राहत, वन विभाग ने बनाया ये प्लान

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, बागेश्वर:  उत्तराखंड में कटखने बंदरों से जनता परेशान है। बंदरों के आतंक से आम जनता रास्ता बदल दे रहे हैं। अब प्रशासन सख्ती दिखा रहा है और अब नगर के लोगों को कटखने बंदरों के आतंक से शीघ्र राहत मिलेगी।

वन विभाग ने एक हजार बंदरों को पकड़ने का लक्ष्य साधा है। जिसके लिए मथुरा से टीम आ गई है। पहले दिन 32 बंदर पकड़ लिए गए हैं। उन्हें सुदूरवर्ती जंगलों में छोड़ा जाएगा। नगर में बंदरों का लंबे समय से आतंक बना हुआ था। वह खेती, सब्जी आदि को नुकसान पहुंचा रहे थे। वहीं, घर और दुकानों में घुसकर खाने वाली चीजों को भी ले जा रहे थे। छोटे बच्चे और बुजुर्गों को काटने लगे थे। लोग दहशत में थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours