विश्व प्रसिद्ध कार्बेट नेशनल पार्क में पहली बार जीपीएस व ड्रोन से सफारी की निगरानी, नियमों की अनदेखी के चलते बरती जा रही सख्ती

ख़बर रफ़्तार, रामनगर:  कार्बेट नेशनल पार्क में पर्यटन सीजन पूरी तरह सुचारु हो चुका है। पिछले पर्यटन सत्र में नियमों की अवहेलना के 90 मामले पकड़ में आने के बाद जहां पर्यटकों की जिप्सियों पर हाइटेक तरीके निगरानी होगी वहीं पर्यटकों को भी विभाग नियमों का पाठ पढ़ा रहा है। वहीं पहली बार पर्यटकों की जिप्सियों पर नजर रखने को डोन फोर्स गठित की गई है। जीपीएस (ग्लोबल पोजिशन सिस्टम) से भी सफारी में जिप्सियों की मूवमेंट टेक हो रही है।

विश्व प्रसिद्ध कार्बेट नेशनल पार्क में 15 नवंबर से नाइट स्टे के अलावा ढिकाला व दुर्गादेवी पर्यटन जोन खुल चुके हैं। जबकि बिजरानी, झिरना, ढेला व गिरिजा पर्यटन जोन पहले ही सफारी के लिए पिछले महीने खुल गए थे। पार्क में नियमों के साथ सफारी हो इसके लिए पर्यटकों को जागरूक किया जा रहा है।

You May Also Like

More From Author