शहरी विकास सम्मेलन: नगर निकायों ने लिया हिस्सा, CM धामी ने किया शुभारंभ

ख़बर रफ़्तार, ऊधम सिंह नगर: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को काशीपुर स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को काशीपुर स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सम्मेलन में प्रदेश के सभी निकायों के मेयर व अध्यक्ष, नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारी शामिल हैं। महापौर दीपक बाली ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया। सम्मेलन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता गुरविन्दर सिंह चंडोक, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल और संयोग चावला सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author