ख़बर रफ़्तार, भोपाल: मध्य प्रदेश की बेटी ने एक बार फिर प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है। वंदना ठाकुर ने वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। इस जीत पर एमपी के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें बधाई दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर पोस्ट कर लिखा- इंडोनेशिया में World Bodybuilding & Physique Sports Championships 2025 (55+ किग्रा श्रेणी) में इंदौर की बेटी वंदना ठाकुर जी को स्वर्ण पदक अर्जित करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मध्यप्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली यह उपलब्धि सभी के लिए प्रेरणादायक है।
