12 किमी रोड शो में गूंजा ‘मोदी-मोदी’, उत्तराखंड बना उत्सव स्थल

खबर रफ्तार, देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर हैं, जहां वे कई बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर समेत कई जल विद्युत परियोजनाएं और अन्य योजनाएं शामिल हैं।

इससे पहले पीएम मोदी ने देहरादून में भव्य रोड शो किया और सिद्धपीठ मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। लगभग 12 किलोमीटर लंबे इस रोड शो को राजधानी दून में पहली बार आयोजित किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े।

इसके बाद प्रधानमंत्री गढ़ी कैंट स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और यातायात के कई मार्गों को डायवर्ट किया गया है।

प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका 28वां उत्तराखंड दौरा है। इस दौरान उन्होंने करीब 11,963 करोड़ रुपये की लागत से बने 213 किलोमीटर लंबे दिल्ली–देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण भी किया। इसके साथ ही देश के पहले 1000 मेगावाट क्षमता वाले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी उद्घाटन किया जाएगा।

पीएम मोदी ने रोड शो के दौरान एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया और व्यू पॉइंट से परियोजना का जायजा लिया।

रोड शो के बाद प्रधानमंत्री शहीद जसवंत ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours