ख़बर रफ़्तार, चमोली: घास लेने जंगल गई महिला का आज सुबह जंगल में बुरी तरह घायल मिली। भालू ने महिला पर हमला कर लहूलुहान किया हुआ था।
विकासखंड पोखरी में बुधवार काे घास लेने जंगल गई महिला लापता हो गई थी। आज सुबह तलाश शुरू की गई तो महिला जंगल मे बुरी तरह घायल मिली। भालू ने महिला के मुंह बुरी तरह नोचा हुआ है। महिला एक पेड़ के सहारे लेटी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया।
