1 जुलाई से बदल जाएंगे संपत्तिकर भुगतान के तरीके, चेक नहीं केवल इन तरीकों से कर सकेंगे पेमेंट

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम ने चेक बाउंस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए एक जुलाई से चेक से संपत्तिकर का भुगतान बंद करने का निर्णय लिया है।

निगम ने अब तय किया है कि वह चेक में भुगतान नहीं लेगा, इसकी जगह निगम ने तीन अन्य तरीके बताएं हैं, जिससे संपत्ति कर का भुगतान होगा।
इन तरीकों से होगा भुगतान

निगम इसके बाद सिर्फ ऑनलाइन यूपीआई, ड्रामंड डाफ्ट, पे आर्डर ही भुगतान लेगा। एक जुलाई से चेक से भुगतान नहीं किया जा सकेगा।

निगम के अनुसार डिजिटल भुगतान न केवल समय पर भुगतान और रसीद जारी करना सुनिश्चित करेगा, बल्कि व्यापार करने में आसानी भी प्रदान करेगा। करदाता आसानी से संपत्ति कर का भुगतान कर सकेंगे और उसका त्वरित समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

30 जून तक कर जमा करने पर छूट भी मिलेगी

निगम ने अपील की है कि संपत्ति करदाता 30 जून तक संपत्तिकर जमा करेंगे तो उन्हें 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

सभी संपत्ति करदाता दिल्ली नगर निगम की वेबसाइट www.mcdonline.nic.in पर अपना बकाया संपत्तिकर जमा करवा सकते हैं। निगम ने संपत्ति मालिकों से अपनी संपत्ति की जीओ टैंगिग भी करने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें:- गोरखपुर में गबन का आरोपित डाक सहायक सेवा से बर्खास्त, SDI ने की कार्रवाई

You May Also Like

More From Author