खबर रफ़्तार, कोटद्वार: जम्मू कश्मीर के बारामुला में हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड के जवान ने बलिदान दे दिया। जवान का पार्थिव शरीर आज उनके आवास पर लाया जाएगा।
जम्मू कश्मीर के बारामूला क्षेत्र में कोटद्वार (गढ़वाल) के राइफलमैन 25 वर्षीय सूरज सिंह नेगी देश की सुरक्षा करते हुए बलिदान हो गए। सेना से इसकी सूचना मिलते ही लालपुर गांव में मातम छा गया है। सूरज दो भाइयों में सबसे छोटे थे। गोरखा रेजिमेंट में तैनात सूरज की बटालियन रुड़की स्थानांतरित होनी थी, लेकिन इस बीच सीमा क्षेत्र में क्राॅस फायरिंग में वह बलिदान हो गए।
