मेन बाजार में गुरु मां एंटरप्राइजेज में आग से बड़ा नुकसान

कंचन वर्मा, रुद्रपुर : शहर के बीचो- बीच मेन बाजार में स्थित गुरु मां एंटरप्राइजेज में आज शाम अचानक आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंची, और आग पर किसी तरह काबू पाया। आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना आज शाम करीब 3:45 बजे की है। सोमवार को साप्ताहिक बंदी के चलते अधिकांश दुकानों के शटर बंद थे। इसी बीच गुरु मां एंटरप्राइजेज से अचानक आग की लपटें उठती हुई देखी गईं।

आग ने कोनिका कलर लैब को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके साथ ही कुछ और दुकानों में भी नुकसान हुआ। आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। सूचना पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी समेत पुलिस के तमाम आला अफसर मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही रुद्रपुर से भाजपा विधायक शिव अरोड़ा ने भी पीड़ित दुकानदारों का हाल जाना।

You May Also Like

More From Author