यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: आठ IPS अधिकारियों का तबादला

खबर रफ़्तार, लखनऊ: यूपी में रविवार को आठ आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इनमें तीन जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं।

शामली के पुलिस अधीक्षक राम सेवक गौतम को पुलिस अधीक्षक, पीटीएस, मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्र को पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू, उप्र बनाया गया है।

इसी तरह श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक घनश्याम को पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, उप्र बनाया गया है।

श्रद्धा नरेंद्र पांडेय को सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात की जिम्मेदारी मिली है।

राहुल भाटी को पुलिस अधीक्षक, एसएसएफ, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, श्रावस्ती बनाया गया है।

पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर में तैनात पुलिस उपायुक्त लाखन सिंह यादव को सेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ भेजा गया है।

नरेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, बागपत से पुलिस अधीक्षक, शामली के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में पुलिस उपायुक्त /अपर पुलिस उपायुक्त के रूप में तैनात डॉ प्रवीण रंजन सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर बनाया गया है।

You May Also Like

More From Author