14 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

लोकसभा चुनाव 2024: 19 अप्रैल को उत्‍तराखंड में होगा मतदान, लोकतंत्र के महापर्व पर आहुति डालेंगे 83.37 लाख मतदाता

ख़बर रफ़्तार, देहरादून: उत्तराखंड में मतदाताओं की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में 16,707 मतदाता बढ़ गए हैं। पांच लोकसभा सीटों पर अब कुल 83,37,914 मतदाता प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। प्रदेश में 19 अप्रैल को मतदान होना है।

शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इस सूची में राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 83,37,914 अंकित की गई है। इनमें 43,17,579 पुरुष और 40,20,038 महिला मतदाता हैं। अंतिम सूची में पुरुष और महिला, दोनों मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। 8675 पुरुष और 8032 महिला मतदाता बढ़ गए हैं।

थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या यथावत

इससे पहले निर्वाचन आयोग की ओर से जारी की गई अनंतिम सूची में प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 83,21,207 थी। इनमें 43,08,904 पुरुष और 40,12,006 महिला मतदाता सम्मिलित थे। अंतिम मतदाता सूची में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या यथावत 297 है। अनंतिम सूची की तुलना में अंतिम सूची में राज्य में सर्विस मतदाताओं की संख्या 170 घट गई है। राज्य में सर्विस मतदाताओं की संख्या 93187 है। इनमें 90554 पुरुष एवं 2633 महिला हैं। इससे पहले अनंतिम सूची में राज्य में सर्विस मतदाताओं की संख्या 93357 थी।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव के लिए प्रदेश में 11729 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से 12 पोलिंग पार्टी मतदान से तीन दिन पहले प्रस्थान करेंगी। इनमें 11 मतदान केंद्र उत्तरकाशी जिले और एक मतदान केंद्र पिथौरागढ़ जिले में चिह्नित किया गया है। 705 पोलिंग पार्टी मतदान से दो दिन पहले प्रस्थान करेंगी। 11,012 पोलिंग पार्टी मतदान से एक दिन पहले प्रस्थान करेंगी। मतदान से दो दिन पहले प्रस्थान करने वाली सर्वाधिक 181 पाेलिंग पार्टी पौड़ी जिले में हैं। अल्मोड़ा जिले में ऐसी पोलिंग पार्टी 136 हैं।

मतदाताओं पर एक नजर

  • पुरुष – 43,17,579
  • महिला – 40,20,038
  • थर्ड जेंडर – 297
  • सर्विस मतदाता- 93187

ये भी पढ़ें…देहरादून: ऐतिहासिक झंडेजी का आरोहण आज, साक्षी बनेंगे लाखों श्रद्धालु

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here