UP: मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों पर प्रतिबंध, हल्के वाहन निर्बाध रूप से चल सकेंगे, रूट डायवर्जन योजना लागू

खबर रफ़्तार, मेरठः कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे को एकतरफा (वन-वे) किया जा रहा है। साथ ही, भारी वाहनों जैसे ट्रक, बस, ट्रोले और ट्रैक्टर आदि के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि, हल्के वाहन दिल्ली और मेरठ की ओर निर्बाध रूप से चल सकेंगे। यातायात पुलिस ने रविवार सुबह से रूट डायवर्जन योजना लागू कर दी है। एनएच-58 पर भी भारी वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। शिवभक्तों की संख्या के आधार पर इस योजना में और बदलाव भी संभव हैं।

You May Also Like

More From Author