कौन बनेगा करोड़पति में उत्तराखंड के ललित नारायण व्यास ने 1250000 रुपये जीते, विधायक ने दी बधाई

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, उत्तरकाशी:  उत्तराखंड के लाल इन दिनों टीवी पर धमाल मचा रहे हैं। पहले सलमान खान के फेमस शो बिग बॉस में अनुराग डोभाल ने पहुंच कर प्रदेश की शान बढ़ाई। अब बिग बी यानी की अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में पहुंच गए ललित नारायण व्यास प्रदेशवासियों को गौरवान्वित कर दिया है।

कौन बनेगा करोड़पति में उत्तरकाशी के ललित नारायण व्यास ने 1250000 रुपये जीते। ललित नारायण व्यास को विधायक सुरेश चौहान सहित कई लोगों ने बधाई दी है। ललित नारायण व्यास उत्तरकाशी धनारी बगियाल गांव निवासी है।

यह भी पढ़ें: नैनीताल: क्रिसमस और नए साल के लिए नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने वाली, पार्किंग की होगी खास सुविधा

उत्तरकाशी के ललित नारायण व्यास देहरादून से ग्रुप सी की तैयारी कर रहे हैं। पढ़ाई की बात करें तो ललित ने बीएड किया है। केबीसी में फर्स्ट प्रयास में ही ललित नारायण व्यास का चयन हुआ।

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours