ख़बर रफ़्तार, चमोली : Chamoli Tamak उत्तराखंड के चमोली जिले से भारी बारिश के बीच खौफनाक तस्वीरें सामने आई हैं। नीती घाटी की ओर जाने वाले तमक नाले में अचानक तेज जलसैलाब आ गया। पानी और मलबे के तेज बहाव की चपेट में आने से नाले पर बना बैली ब्रिज बह गया।
अचानक आए सैलाब ने कुछ ही देर में पूरे इलाके की तस्वीर बदल दी। तेज बहाव के साथ आया मलबा आसपास के क्षेत्र में फैल गया। इस दौरान वहां खड़े वाहनों के भी बहने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
प्रशासन के मुताबिक, हादसे में एक ब्रिज, एक गाड़ी, एक ट्रक और हवलदार रैंक के एक कर्मचारी के बहने की सूचना मिली है। अन्य कर्मचारियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि पुल के बहने की सूचना मिली है और घटना को लेकर अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
वहीं, चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि एक ब्रिज, एक वाहन, एक ट्रक और एक हवलदार रैंक के कर्मचारी के बहने की सूचना मिली है। प्रशासन की ओर से मौके से जुड़ी अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं।
लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक नालों और गदेरों के उफान पर आने से खतरा बढ़ गया है। तमक नाले में आए इस जलसैलाब ने एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में मौसम की चुनौती और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और लापता लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

+ There are no comments
Add yours