खबर रफ्तार, बागपत : वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान की शादी पर हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने विवादित बयान दिया। उन्होंने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए गंभीर आशंका जताई।
बागपत में हिंदूवादी नेत्री साध्वाी प्राचाी ने वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान की शादी को लेकर बेहद तीखा और विवादित बयान दिया है। उन्होंने इस रिश्ते को लेकर गंभीर आशंका जताते हुए कहा कि मोनालिसा के साथ धोखा हो सकता है।
उन्होंने कहा कि यह मामला निकिता तोमर हत्याकांड जैसा भी हो सकता है। साध्वी प्राची ने आशंका जताते हुए कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि मोनालिसा की लाश फ्रिज में मिले।
साध्वी प्राची ने फरमान पर ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि फरमान हिंदू धर्म अपनाकर मोनालिसा से शादी करता तो उनका स्वागत किया जाता, लेकिन मौजूदा स्थिति में उन्होंने इस रिश्ते को लव जिहाद बताया है।
मोनालिसा और फरमान की शादी इन दिनों सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मामले में लगातार अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

+ There are no comments
Add yours