
खबर रफ़्तार, देहरादून: हिमाचल विधानसभा चुनाव के प्रचार में उत्तराखंड भाजपा ने भी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को शिमला पहुंचे। यहां वे माल रोड पर निकाले गए जन संपर्क अभियान में शामिल हुए। सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी प्रचार मैदान में उतरे थे। वे दो दिन हिमाचल के दौरे पर हैं। प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी विधायक व पदाधिकारियों को चुनाव प्रचार में डटे रहने के निर्देश दिए गए हैं।
+ There are no comments
Add yours