10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं को पास होने का मौका, परीक्षाफल सुधार परीक्षा कार्यक्रम घोषित

खबर रफ़्तार, देहरादून : हाईस्कूल में दो और इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल छात्र-छात्राओं को यह मौका दिया जा रहा है।

उत्तराखंड बोर्ड के 10 वीं और 12 वीं के 19 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को पास होने का मौका मिला है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने इसके लिए परीक्षाफल सुधार परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया है।

परिषद के सचिव वीपी सिमल्टी के मुताबिक हाईस्कूल में दो और इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल छात्र-छात्राओं को यह मौका दिया जा रहा है। चार से 11 अगस्त तक इनकी परीक्षा होगी। बोर्ड ने परीक्षा के लिए प्रदेश में 97 केंद्र बनाए हैं।

रामनगर बोर्ड के सचिव ने बताया कि हाईस्कूल में 8400 और इंटरमीडिएट में 10706 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसमें हरिद्वार जिले से सबसे अधिक 4658 और चंपावत जिले से सबसे कम 316 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। हरिद्वार जिले के बहादराबाद और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में छात्र संख्या के आधार पर दो-दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 

You May Also Like

More From Author