Dehradun में निहंगों के आने की सूचना पर हाई अलर्ट, प्रेमनगर रातभर छावनी में तब्दील

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, देहरादून : Dehradun में बृहस्पतिवार देर रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब विकासनगर से कुछ निहंग सिखों के शहर की ओर आने की सूचना पुलिस को मिली। इनपुट मिलते ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया और प्रेमनगर क्षेत्र को सुरक्षा छावनी में तब्दील कर दिया गया।

प्रेमनगर चौक सहित प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग कर दी गई और बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी तथा अन्य सुरक्षा बलों को तैनात किया गया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर देहरादून और विकासनगर की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही रोक दी, जिससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया। रात करीब 12:30 बजे तक क्षेत्र में हाई अलर्ट की स्थिति बनी रही।

अचानक भारी संख्या में पुलिस वाहनों के पहुंचने और सायरन बजने से स्थानीय लोगों में भी हलचल मच गई। कई व्यापारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर अपनी दुकानें समय से पहले बंद कर दीं, जबकि बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर निकलकर हालात जानने की कोशिश करते रहे।

वाहनों की आवाजाही बंद होने से करीब डेढ़ से दो घंटे तक लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रही और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours