खबर रफ़्तार, मसूरी : उत्तराखंड में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में आए दिन भूस्खलन के मामले सामने आ रहे है. सोमवार को भी मसूरी की बाराह कैंची की मलिन बस्ती में भूस्खलन हुआ. जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना के बाद इलाके लोग काफी डर हुए हैं.
इसके अलावा दो अन्य मकानों में भी गंभीर दरारें आ चुकी हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. बारिश के बीच अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची.
