खबर रफ्तार, देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर एक ट्रक पर गिर गए। इस दुर्घटना में चालक की मौत हो गई।
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अति संवेदनशील क्षेत्र तोताघाटी के पास पहाड़ी से बोल्डर गिरने से ट्रक चालक की मौत हो गई। जनकारी के अनुसार ऋषिकेश से सीमेंट लादकर श्रीनगर की ओर जा रहे एक ट्रक पर पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर गिर गए, जिसकी चपेट में आने से ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पहाड़ी से आए छोटे-बड़े पत्थर ने ट्रक को चपेट में ले लिया था और एक विशाल बोल्डर ट्रक के केबिन को तोड़ते हुए सीधे चालक के ऊपर जा गिरा।
