हरिद्वार: गौ तस्कर को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, तस्करी की मिली थी सूचना; मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

खबर रफ़्तार, हरिद्वार:  कार में गाय कर ले जा रहे एक गौ तस्कर को पथरी थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान बहादराबाद रोड पर एक सेंट्रो कार में गाय तस्करी करने की सूचना मिली थी।

पुलिस ने संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार और तेज कर दी। इब्राहिमपुर गांव में जाकर कार एक घेर में रुक गई। पुलिसकर्मी ने गाड़ी का पीछा करते हुए इब्राहिमपुर में गाड़ी को घेर लिया। गाड़ी से एक व्यक्ति भाग निकला। जबकि दूसरे को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार के अंदर एक गाय बरामद हुई। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम नवाब निवासी इब्राहिमपुर पथरी बताया।

यह भी पढ़ें –चंपावत: आज शुरू होगा शारदा में खनन, 279 वाहन पंजीकृत; 85 हजार घन मीटर खनिज निकासी का दिया गया लक्ष्य

You May Also Like

More From Author