14 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

मध्य प्रदेश रीजन के लिए जीडी कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के बाद अब मध्य प्रदेश रीजन के लिए भी एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र रिलीज कर दिए गए हैं। कर्मचारी चयन आयोग, मध्य प्रदेश क्षेत्र (एमपीआर) ने यह हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट https://www.sscmpr.org पर रिलीज किया गया है। 20 फरवरी, 2024 से शुरू होने वाली इस परीक्षा के लिए हॉल टिकट कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर/ रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ को एंटर करना होग। इसके साथ ही उम्मीदवारों को सिटी सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

आयोग ने मध्य प्रदेश के अलावा, उत्तर पश्चिमी क्षेत्र चंडीगढ़ समेत कर्नाटक एवं केरल रीजन के लिए भी प्रवेश पत्र रिलीज किया है। कैंडिडेट्स पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 2024 का आयोजन 20, फरवरी से 12 मार्च 2024 तक एग्जाम होगा। प्रत्येक दिन परीक्षा कई पालियों में आयोजित की जानी है।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड में उनकी परीक्षा तिथि, समय और स्थान जैसी अहम जानकारी होगी। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि सभी निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ें और उसके अनुसार एग्जाम सेंटर पर पहुंचे। उम्मीदवारों को हॉल टिकट के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी ले जाना होगा। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर समय से पहुंचना होगा। देरी से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:पवन कल्याण के फैंस ने पार की दीवानगी की हदें, थिएटर के अंदर आग जलाकर जमकर किया हुड़दंग

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here