मुख्यमंत्री को सीधे पीएम से बात करने की सलाह, गणेश गोदियाल का बयान

खबर रफ्तार, उत्तराखंड :  देहरादून में चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर सियासत तेज हो गई है। गणेश गोदियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर निशाना साधते हुए कहा कि यात्रा की तैयारियां अब भी अधूरी हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रुद्रप्रयाग दौरे पर हैं, लेकिन ज़मीनी स्तर पर कई जरूरी व्यवस्थाएं अभी तक पूरी नहीं हो पाई हैं। खासतौर पर गैस और अन्य आवश्यक आपूर्ति को लेकर सरकार की ओर से कोई स्पष्ट और भरोसेमंद जानकारी सामने नहीं आई है। इसका असर यह हो रहा है कि होटलों में एडवांस बुकिंग कम हो रही है और यात्रा में गिरावट की आशंका बढ़ रही है।

गोदियाल ने आगे कहा कि सिर्फ मुख्य सचिव के पत्र लिखने से हालात नहीं सुधरेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री को सीधे नरेंद्र मोदी से बातचीत कर राजनीतिक स्तर पर समाधान निकालना चाहिए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया, तो करोड़ों रुपये खर्च कर लगाए गए प्रचार बोर्ड केवल छवि सुधारने का माध्यम बनकर रह जाएंगे और आम जनता को इसका कोई वास्तविक लाभ नहीं मिलेगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours