ख़बर रफ़्तार, हरिद्वार: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज को उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित होने वाले सनातन धर्म सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया।
भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मंगलवार को जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात की। उन्होंने जगतगुरु से तमाम विषयों पर चिंतन किया। इसके साथ ही नवंबर में उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद के नंदिनी नगर में आयोजित होने वाले सनातन धर्म सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि एबीसीडी न जाने वाले भी सनातन पर सवाल उठाते हैं।
