गुरबख्श सिंह काका, नानकमत्ता: भाजपा के पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से जनसंपर्क कर ग्रामीण की समस्याओं को सुना आपदा विभाग के उच्च अधिकारियों दूरभाष के माध्यम से नादियो में हो रहे भू कटान को सही कराने हेतु निर्देशित किया। जानकारी के अनुसार भाजपा के पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा ने ग्राम टुकड़ी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से रूबरू हुए और बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और उनकी की समस्याओं को सुना।

ग्रामीणों ने कहा है कि नदी में भू कटाव हो रहा है। बाढ़ के दौरान खेतों में पानी भरने से फसलें नष्ट हो गई है। इसका सर्वे कराकर मुआवजा दिलाया जाए। प्रेम सिंह राणा ने जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना आपदा विभाग को दूरभाष के माध्यम से नदी में हो रहे भू कटन। बाढ़ की चपेट में फसलों को लेकर अवगत कराया और फसलों का सर्वे कराने के लिए उच्चाधिकारी को निर्देश दिए एवं फसलों के नुकसान की जांच कर मुआवजा दिलाने हेतु ग्रामीणों हर संभव सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

प्रेम सिंह राणा ने कहा है कि आपदा की हर स्थिति में धामी सरकार की ओर से बेहतर कार्य किया जा रहे हैं। धामी सरकार किसी भी आपदा की चुनौती का मजबूत से सामना कर रही है।धामी सरकार ने खटीमा में आई बाढ़ में पीड़ितों को हर संभव सहायता मुहैया कराई जा रही है। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष धुंव राणा, रवि ग्रेवाल, ओम नारायण राणा, इंद्रपाल सिंह मान, मेहर सिंह, मलकीत सिंह गुरदीप सिंह, मुख्तार सिंह, हरनाम सिंह, चंचल सिंह, करनैल सिंह, आदि ग्रामीण मौजूद थे।
