खबर रफ़्तार, नई दिल्ली: भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर ने तुरंत बताया कि सौरभ भारद्वाज का यह दावा पूरी तरह झूठा है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि मिंटो ब्रिज पर कोई जलभराव नहीं हुआ है और यहां पर आवागमन पूरी तरह सामान्य है।
मिंटो ब्रिज पर एक झूठ बोलकर आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज फंस गए हैं। सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक फोटो शेयर करते हुए दावा किया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास बने मिंटो ब्रिज में पानी भर गया है। इसके कारण इसे बंद करना पड़ा है।
भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर ने तुरंत बताया कि सौरभ भारद्वाज का यह दावा पूरी तरह झूठा है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि मिंटो ब्रिज पर कोई जलभराव नहीं हुआ है और यहां पर आवागमन पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने झूठ बोलने पर सौरभ भारद्वाज को कड़ी फटकार लगाई है।

वर्तमान सरकार में जल संसाधन मंत्री प्रवेश वर्मा ने मिंटो ब्रिज के नीचे पानी न भरने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। मिंटो ब्रिज के पास मोटर की क्षमता बढ़ाई गई है। मोटर को ऊंचा उठा दिया गया है जिससे पानी भरने की स्थिति में भी उसे बंद न करना पड़े। इसके अलावा ब्रिज के पास से गुजर रही रेलवे लाइन के साथ-साथ एक नाले में मिंटो ब्रिज का पानी निकालकर ब्रिज के नीचे पानी न भरने पाए, इसकी पूरी व्यवस्था की गई है। यही कारण है कि मंगलवार को दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद भी मिंटो ब्रिज के नीचे पानी नहीं भरने पाया। सौरभ भारद्वाज ने एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए दावा किया कि मिंटो ब्रिज के नीचे पानी भर गया है। इस पर भाजपा तुरंत सक्रिय हो गई और जलभराव पर गलत जानकारी देने पर भारद्वाज को घेर लिया।
