खबर रफ़्तार, देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूर्व सैनिकों के बच्चों के को कोचिंग के लिए 50 फीसदी शुल्क उपनल के माध्यम से दिया जाएगा। जबकि 25 फीसदी की छूट के लिए कोचिंग इंस्टीट्यूट से बात की जाएगी।
प्रदेश में पूर्व सैनिकों के बच्चों को उपनल के माध्यम से एनडीए और सीडीएस की कोचिंग में 50 फीसदी या इससे अधिक की छूट दिए जाने की तैयारी है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस संबंध में उपनल के प्रबंध निदेशक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि कई बच्चे सेना में अफसर बनना चाहते हैं लेकिन इसके लिए कोचिंग बहुत महंगी होने से वह कोचिंग नहीं ले पाते।
