खबर रफ़्तार, नई दिल्ली : बिग बॉस 17 अब से कुछ ही घंटे के बाद टेलीविजन स्क्रीन पर ऑनएयर हो जाएगा। कलर्स चैनल पर शो की शुरुआत आज रात 9 बजे से होगी। फैंस नए सीजन में आने वाले कंटेंस्टेंट्स के गेम को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
सलमान खान के शो में कपल और सिंगल कंटेस्टेंट्स अपना दम कम दिखाते नजर आएंगे। इन सब में एक अंग्रेजी बाबू भी शो में शिरकत करेंगे। मेकर्स ने उनका वीडियो जारी किया है।
- बिग बॉस 17 का नया प्रोमो आया सामने
शुक्रवार रात से मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स के वीडियो अपलोड करना शुरू कर दिए। सबसे पहले अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, मनारा चोपड़ा, ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार के प्रोमो जारी किए गए। अब कुछ और कंटेस्टेंट्स के वीडियो भी सामने आए हैं। सामने आए नए प्रोमो में होस्ट सलमान खान घर के नए सदस्य से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो काफी मजेदार है।
- घर में आया अंग्रेजी बाबू
प्रोमो की शुरुआत में घर के नए सदस्य खुद को इंट्रोड्यूस करते हैं। वह खुद को टेलीविजन की दुनिया का जाना माना चेहरा बताते हैं। इसके बाद बिग बॉस की स्टेज की झलक देखने को मिलती है। यह कंटेस्टेंट सलमान से इंग्लिश में बातें करता है, इसके बाद सलमान उन्हें समझाते हैं कि घर में हिंदी बोलना जरूरी है।
