ख़बर रफ़्तार, पीलीभीत: नेपाल से आए हाथियों ने किसान को पलटकर मार डाला। टाइगर रिजर्व से सटे गांव चलतुआ में गोपी रविवार रात को चबूतरे पर चारपाई डालकर सो रहे थे। उसी समय तीन हाथी गांव में आ गए। उनमें से एक ने गोपी को चारपाई समेत जमीन पर पटककर दिया, इससे उनकी मौके पर मृत्यु हो गई। अन्य ग्रामीणों ने पटाखे आदि का शोर कर हाथियों को गांव के बाहर खदेड़ा।
ग्रामीणों ने बताया कि सीमावती नेपाल के शुक्ला फांटा वनक्षेत्र से हाथियों का झुंड आ गया था। पांच हाथी पिछले माह लौट गए मगर, शेष तीन इसी क्षेत्र में घूम रहे हैं।
