ख़बर रफ़्तार, देहरादून : आज रात 8:30 से 9:30 बजे तक अर्थ ऑवर मनाया जाएगा। लाइटों और विद्युत उपकरणों को बंद रखने की अपील की गई।
प्रदेशभर में आज रात को एक घंटा अर्थ ऑवर मनाया जाएगा। इस दौरान सभी लाइटों और विद्युत उपकरणों को बंद रखा जाएगा। इसे लेकर उत्तराखंड शासन ने शनिवार यानी आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक अर्थ ऑवर मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रदेशभर में लोगों से एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है।

+ There are no comments
Add yours