Malakunti के पास डंपर और कार की भिड़ंत, पांच लोग वाहन में फंसे ; SDRF ने किया रेस्क्यू

ख़बर रफ़्तार, ऋषिकेश : Malakunti के पास एक डंपर और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना तेज था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद कार में सवार पांच लोग वाहन के अंदर ही फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही SDRF ब्यासी की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

SDRF ब्यासी के मुख्य आरक्षी मोहन सिंह के मुताबिक, दुर्घटना में डंपर और कार शामिल थे। टक्कर के बाद कार में पांच लोग फंस गए थे, जिनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल बताए गए हैं। वाहन क्षतिग्रस्त होने के कारण सभी लोग बाहर नहीं निकल पा रहे थे।

सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

रेस्क्यू किए गए सभी लोग घायल अवस्था में थे। प्राथमिक कार्रवाई के बाद उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। SDRF की तत्परता से कार में फंसे सभी लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया।

You May Also Like

More From Author