खबर रफ्तार, बदायूं : बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में स्थित एचपीसीएल प्लांट के प्रबंधक और उप प्रबंधक की हत्या कर दी गई। हमलावर ने प्लांट में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद भाग गया। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई।
बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट के प्रबंधक और उप प्रबंधक की हत्या कर दी गई। हमलावर ने बृहस्पतिवार दोपहर प्लांट में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। हमलावर ने प्लांट के प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।
बताया जा रहा है कि दो से तीन गोलियां दोनों को मारी गईं हैं, जिससे प्रबंधक और उप प्रबंधक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात से प्लांट में दहशत फैल गई। चीख-पुकार मच गई। इस बीच हमलावर मौका पाकर वहां से भाग गया। दोहरे हत्याकांड की वारदात मूसाझाग क्षेत्र के गांव सैंजनी स्थित प्लांट में हुई है।

+ There are no comments
Add yours