दीपावली तक धामी सरकार देगी बड़ा तोहफा, रोडवेज बसों में यात्रा करने वालों को मिलेगी राहत

खबर रफ़्तार, बागेश्वर:  दीपावली तक रोडवेज डिपो को पांच अतिरिक्त बसें मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। दिल्ली-मुनस्यारी को जाने वाली बस अब पिथौरागढ़ डिपो के बजाए बागेश्वर डिपो से संचालित होगी।

बागेश्वर-देहरादून के लिए बाया हल्द्वानी भी रोडवेज बस संचालित किए जाने का प्रस्ताव है। पांच नई बसें मिलने पर यात्रियों को भी राहत मिलेगी। एक वर्ष पूर्व रोडवेज डिपो अस्तित्व में आया। अभी व्यवस्थित हो रहा है। लंबी दूरी की आठ बसों आधी ही डिपो के पास हैं। 11 बसें संचालित हो रही हैं। जिसमें नौ बसें सात लाख किमी चल चुकी हैं।

  • पिथौरागढ़ डिपो से संचालित हो रही है मुनस्यारी-दिल्ली बस सेवा

मुनस्यारी-दिल्ली बस सेवा पिथौरागढ़ डिपो से संचालित हो रही है। बागेश्वर-देहरादून वाया गरुड़ बस सेवा पर्वतीय डिपो देहरादून के अधीन संचालित हो रही है। बागेश्वर-दिल्ली वाया कौसानी-रानीखेत बस सेवा और धरमघर-दिल्ली वाया कांडा काठगोदाम डिपो के पास है।

वर्जन पांच नई बसें मिलने की उम्मीद है। दूसरे जिले से संचालित शेष बस सेवा भी डिपो के अधीन होंगी। नए रूटों पर बसों का संचालन डिपो के व्यवस्थित होने के बाद ही होगा। -राजेंद्र कुमार, प्रभारी सहायक महाप्रबंधक।

You May Also Like

More From Author