18.2 C
London
Sunday, September 15, 2024
spot_img

देहरादून; गाय के गोबर से बन रही गणपति बप्पा की इको फ्रेंडली मूर्तियां; आकर्षित कर रही

ख़बर रफ़्तार, देहरादून: देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं उत्तराखंड के देहरादून में भी इसकी धूम देखने को मिल रही है। इस दौरान राजधानी में गाय के गोबर से बनी गणपति बप्पा की इको फ्रेंडली मूर्तियां लोगों को आकर्षित कर रही है। जानकारी के अनुसार देहरादून में स्वदेश कुटुंब स्वयं सहायता समूह की ओर से गाय के गोबर से भगवान गणेश की मूर्तियों को तैयार किया जा रहा है।

दरअसल, सनातन धर्म में गाय के गोबर को काफी पवित्र माना गया है। इसके चलते ही किसी भी पूजा पाठ या अनुष्ठान के दौरान गाय का गोबर इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में स्वदेश कुटुम स्वयं सहायता समूह के लोग गाय के गोबर से भगवान गणेश की मूर्ति बना रहे हैं। वहीं स्थानीय लोग भी इन मूर्तियों को काफी पसंद कर रहे हैं। इसी के साथ गोबर से गणेश जी की मूर्ति बनाने के अलावा गोबर मिक्स धूपबत्ती, अन्य साज सज्जा की चीजें भी तैयार की जा रही है।

स्वदेश कुटुंब स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष तृप्ति थापा ने जानकारी दी है कि मूर्तियों के बनने के बाद ही उसका श्रृंगार किया जाता है। हालांकि, एक मूर्ति के श्रृंगार में करीब आधे घंटे से एक घंटे का वक्त लगता है। वहीं मूर्ति के श्रृंगार के लिए कई रंगों का प्रयोग किया जाता है। साथ ही इन रंगों से न सिर्फ मुकुट बनाया जाता है, बल्कि ज्वैलरी समेत अन्य डिजाइन भी रंगों के माध्यम से ही किए जाते हैं। उन्होने बताया कि इस समूह से 10 महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जो इन सभी मूर्तियों को बनाने का काम करती हैं।

Also read- गोंडा: मोबाइल दिखाने के बहाने, चलती कार में दलित किशोरी से हुआ सामूहिक दुष्कर्म

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here