खबर रफ़्तार, मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 अगस्त को मेरठ आ सकते हैं। उनके संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। विकास योजनाओं की समीक्षा और शिलान्यास कार्यक्रम संभावित हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 4 अगस्त को मेरठ दौरे पर आने की संभावना है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी अलर्ट मोड पर आ गए हैं। जिले में विभिन्न स्थानों पर तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री यहां मंडलीय विकास कार्यों, कानून व्यवस्था और सरकारी योजनाओं की समीक्षा कर सकते हैं। इसके अलावा मेरठ में न्यू टाउनशिप योजना सहित कुछ अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी उनके हाथों संभव है।
