खबर रफ़्तार, टिहरी: पदोन्नति न मिलने से खफा मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया। सेवानिवृत्ति से पहले ही उन्होंने विभागीय सेवाएं छोड़ दी।
टिहरी जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने विभागीय व्यवस्थाओं से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र सचिव विद्यालयी शिक्षा को भेजा है।
