16.2 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

चारधाम यात्रा 2024: यमुनोत्री की यात्रा पर आए यूपी के तीर्थयात्री की माैत, धाम में अब तक गई 23 श्रद्धालुओं की जान

ख़बर रफ़्तार, उत्तरकाशी:  उत्तराखंड में यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए एक श्रद्धालु की मौत हो गई। इसके साथ ही यमुनोत्री धाम में जान गंवाने वाले यात्रियों की संख्या 23 पहुंच गई है। जबकि चारधाम यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले यात्रियों की संख्या 100 से ज्यादा पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार, यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए उत्तर प्रदेश निवासी रमा शंकर त्रिपाठी(65) की जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अचेत अवस्था में जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डाॅ. हरदेव सिंह पंवार ने बताया मृतक पहले से अस्वस्थ रहते थे।

ये भी पढ़ें…धर्मनगरी में लालच देकर कराया जा रहा था धर्मांतरण! हिंदू संगठनों ने किया हंगामा, पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here