कैबिनेट की मंजूरी: ₹18,541 करोड़ की योजनाएं स्वीकृत

खबर रफ़्तार, नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को तीन बड़े फैसले लिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 18,541 करोड़ रुपये की योजनाओं की मंजूरी दी गई। आइए इन फैसलों के बारे में विस्तार से जानें।

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को तीन बड़े फैसले लिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 18,541 करोड़ रुपये की योजनाओं की मंजूरी दी गई। केंद्रीय मंत्रीमंडल ने देश में चार नए सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं पर करीब 4,594 रुपये खर्च किए जाएंगे। ये परियोजनाएं ओडिसा, पंजाब और आंध्र प्रदेश में शुरू होंगे।

कैबिनैट ने दूसरा बड़ा फैसला लखनऊ मेट्रो के बारे में लिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने 5,801 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले लखनऊ मेट्रो के फेज वन बी परियोजना को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही सरकार ने 8,146 करोड़ की लागत वाली क्लीन ग्रोथ: टाटो-II हाइड्रोइलेक्ट्रिक परिेयोजना को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना 700 मेगावाट बिजली पैदा करेगी। सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट में लिए गए इन फैसलों की जानकारी दी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours